यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रिटिश सैलानियों को ले राजमहल क्रूज बनारस रवाना
पटना सिटी । गायघाट स्थित बंदरगाह से शुक्रवार की शाम 16 ब्रिटिश सैलानियों के दल को लेक

पटना सिटी । गायघाट स्थित बंदरगाह से शुक्रवार की शाम 16 ब्रिटिश सैलानियों के दल को लेकर राजमहल क्रूज बनारस के लिए रवाना हो गया। अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस यह क्रूज गंगा के रास्ते 21 को बनारस पहुंचेगा। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक रवि कांत ने बताया कि यह क्रूज बनारस से 20 अलग-अलग देशों के सैलानियों को लेकर गायघाट बंदरगाह पहुंचा था। यह सैलानी पटना से बनारस के बीच दानापुर, डोरीगंज, बक्सर, गाजीपुर आदि जगहों पर रुक कर पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। इससे गंगा मार्ग तथा बिहार के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य व देश की संस्कृति व कला से यह विदेशी पर्यटन रूबरू होंगे।
