विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटिश महारानी ने किया अंकित कवात्रा को सम्मानित

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 03:26 PM (IST)

अंकित ने कहा, 'बकिंघम पैलेस में महारानी के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। यह उसी तरह का सम्मान है जिसे मैं सपने भी नहीं सोच सकता था।'

ब्रिटिश महारानी ने किया अंकित कवात्रा को सम्मानित
ब्रिटिश महारानी ने किया अंकित कवात्रा को सम्मानित

लंदन, प्रेट्र : भूख की समस्या पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कवात्रा को ब्रिटिश महारानी के यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार को उन्हें बकिंघम पैलेस में यह सम्मान दिया।

25 वर्षीय अंकित भारत में भूख और कुपोषण की समस्या के हल की दिशा में काम करते रहे हैं। वह 'फीडिंग इंडिया' संगठन के संस्थापक हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2014 में भूख और भोजन की बर्बादी के मसलों का हल निकालने के लिए की थी। तब उनके साथ महज पांच लोग जुड़े थे। अब भारत के 43 शहरों में उनके संगठन से करीब साढ़े चार हजार स्वयंसेवक जुड़े हैं। वे शादी समारोह और पार्टियों से बचने वाले भोजन को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

अंकित ने कहा, 'बकिंघम पैलेस में महारानी के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। यह उसी तरह का सम्मान है जिसे मैं सपने भी नहीं सोच सकता था।' संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल अंकित समेत 17 लोगों को यंग लीडर्स के तौर पर चुना था। इन्हें सतत विकास लक्ष्यों में मदद के लिए चयनित किया गया था।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की अगली PM हुईं थेरेसा मे, विश्वास मत से जीता चुनाव

यह भी पढ़ें: अापकी एक छोटी सी कोशिश बचा सकती है समयपूर्व प्रसव से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।