विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन की PM थेरेसा मे ने जीता विश्वास मत

By Srishti VermaEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 06:00 PM (IST)

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थेरेसा मे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आम मतों से ये जीत हासिल की।

ब्रिटेन की PM थेरेसा मे ने जीता विश्वास मत
ब्रिटेन की PM थेरेसा मे ने जीता विश्वास मत

लंदन (एएनआई)। ब्रिटेन में हुए प्रधानमंत्री चुनाव के लगभग तीन हफ्ते बाद थेरेसा मे को अंततः ब्रिटिश प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आम मतों से ये जीत हासिल की। गर्भपात नियमों पर अपने एजेंडे को लेकर उन्होंने पूर्व सरकार के समक्ष चुनौती पेश की थी। अपने एजेंडे में थेरेसा ने घोषणा की थी कि वे उत्तरी आयरिश महिलाओं के लिए गर्भपात निधि बनाएंगी।

322 सांसदों ने मे के एजेंडे के पक्ष में मतदान किया, जबकि 309 ने उनके विपक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही विपक्षी नेता जेरेमी कोर्बिने समर्थन जीतने में नाकाम रहे।

टोरी नेताओं के लिए एक और प्रोत्साहन की बात तब हो गई जब दर्जनों सांसदों ने जेरेमी कोर्बिन्स के ब्रेक्सिट रुख के खिलाफ विद्रोह कर दिया और बाजार में ब्रिटेन को बनाए रखने के लिए प्रस्ताव का समर्थन किया। ब्रिटेन में क्वीन के भाषण के आधार पर मिले मतों को सरकार के रूप में विश्वासमत माना जाता है। 8 जून को सामान्य चुनाव में हार होने के बावजूद, पार्टी ने कहा कि उन्हें सरकार में आने का पूरा भरोसा था। 

यह भी पढ़ें : पामेला एंडरसन ने थेरेसा को बताया, सबसे खराब प्रधानमंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।