यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्राजील में 70 लोगों को ले जा रही नाव डूबी, 10 की मौत
इस घटना में बचाए गए 29 वर्षीय ब्रूनो कोस्टा ने बताया कि नाव पहले टूटी और फिर डूब गई।

रियो डी जनेरियो,एजेंसी। उत्तरी ब्राजील की एक प्रमुख नदी में 70 लोगों को लेकर जा रही एक नाव के डूब जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। ब्राजील के पारा राज्य के सार्वजिनक सुरक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार 15 लोग किसी तरह किनारे पहुंच गए।
इसके अलावा 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अन्य लोगों का पता लगाने के लिए बचावदल घटनास्थल पर तैनात है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को यह नाव झिंगू नदी से गुजर रही थी और डूब गई। नाव के डूबने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
इस घटना में बचाए गए 29 वर्षीय ब्रूनो कोस्टा ने बताया कि नाव पहले टूटी और फिर डूब गई। ‘मैंने किसी तरह एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन हम दोनों के ही पास लाइफ जैकेट नहीं थी। अचानक डूबती नाव से बचने की कोशिश में एक व्यक्ति मेरी पीठ पर कूदा और बच्चे को पकड़ लिया। बच्चा मुझसे अलग हो गया। मैंने व्यक्ति को नदी में डूबते देखा, मुझे पता नहीं कि बच्चे का क्या हुआ। मैं संघर्ष कर रहा था। फिर मुझे लाइफ जैकेट मिली और मैं किसी तरह किनारे आया।
