विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना हमले से जुड़े दो आतंकी मोरक्को में गिरफ्तार

By Srishti VermaEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 03:02 PM (IST)

बार्सिलोना शहर में बीते सप्ताह आतंकी हमले में 13 लोगों की वैन से कुचलकर हत्या की साजिश में शामिल दो लोगों को मोरक्को से गिरफ्तार किये गए हैं।

बार्सिलोना हमले से जुड़े दो आतंकी मोरक्को में गिरफ्तार
बार्सिलोना हमले से जुड़े दो आतंकी मोरक्को में गिरफ्तार

रबत (रायटर)। स्पेन के बार्सिलोना शहर में बीते सप्ताह आतंकी हमले में 13 लोगों की वैन से कुचलकर हत्या की साजिश में शामिल दो लोगों को मोरक्को से गिरफ्तार किये गए हैं। इनमें से एक 28 साल का युवक है जो पूर्व में 12 साल तक बार्सिलोना में रहा है। आतंकी संगठन आइएस से उसके रिश्तों का पता चला है और वह रबत में स्थित स्पेन के दूतावास पर हमले की साजिश रच रहा था।

जांचकर्ताओं को पकड़े गए युवक का बार्सिलोना हमले के आतंकी वैन ड्राइवर से सीधा संपर्क फिलहाल नहीं मिला है। यह युवक घटना के बाद फेसबुक पर बार्सिलोना हमले को लेकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहा था। उसको लेकर लोगों को उत्साहित कर रहा था। इस युवक को नादर शहर से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य संदिग्ध उजदा शहर से गिरफ्तार किया गया। यह शहर अल्जीरिया से लगने वाली मोरक्को की सीमा के करीब है। वह स्पेन के रिपल शहर का रहने वाला है। दोनों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के बारे में प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बयान जारी किया है। इससे पहले सोमवार को स्पेन की पुलिस ने बार्सिलोना हमले के संदिग्ध हमलावर को मार गिराया था। मोरक्को मूल के युवक युनिस अबूयाकूब को ही वह वैन ड्राइवर माना जा रहा था जिसने 13 लोगों की कुचलकर हत्या की थी और एक सौ से ज्यादा लोगों को घायल किया था। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आइएस ने ली थी।

यह भी पढ़ें : बार्सिलोना: लोगों को रौंदने वाले वैन चालक की हुई पहचान