यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ने अमेरिका को दी बदला लेने की धमकी
हमजा ने आगे कहा कि फिलिस्तीन, अफगानिस्ता, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और दूसरे मुस्लिम देशों पर अमेरिका द्वारा किए जा रहे हमले के बदले वो अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों पर हमला करेगा

दुबई। ओसामा-बिन-लादेन के बेटे ने एक ऑडियो टेप जारी कर अमेरिका को धमकी दी है कि वो उससे अपने पिता की मौत का बदला लेगा।
अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के खिलाफ अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एबटाबाद में उसे उसी के घर में घुसकर मारा था और अब लादेन का बेटा अपने पिता की मौत का बदला लेने की बात कर रहा है।
हमजा बिन लादेन ने 21 मिनट का ऑडियो टेप जारी कर कहा है कि ग्लोबल टेरेरिज्म ग्रुप अमेरिका के खिलाअ अपनी लड़ाई जारी रखेगा, उसने ये भी कहा कि हम सब ओसामा हैं।
हमजा ने आगे कहा कि फिलिस्तीन, अफगानिस्ता, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और दूसरे मुस्लिम देशों पर अमेरिका द्वारा किए जा रहे हमले के बदले वो अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों पर हमला जारी रखेंगे।
इस्लामिक देशों पर हो रहे हमले को लेकर शेख ओसामा ने कहा कि अल्लाह इन देशों की हिफाजत करे, उसने ये भी कहा कि ये ओसामा बिन लादेन की हत्या की लड़ाई नहीं है बल्कि उन लोगों की लड़ाई है जो इस्लाम की रक्षा कर रहे हैं।
पिछले साल ही अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि आतंकी संगठन हमजा के नेतृत्व में दोबारा पैर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि हमजता को इरान में हाउस अरेस्ट करके रखा गया है।