विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान शिव के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते में खटास

By Edited By:
Published: Sat, 12 Apr 2014 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2014 12:20 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया अगर भगवान शिव की प्रतिमा भारत को नहीं लौटाता है तो दोनों देशों के संबंधों में खटास आ सकती है। यह कहना है आस्ट्रेलिया के एक पूर्व राजनयिक पेरा वेल्स का जो नई दिल्ली में 1

News Article Hero Image

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया अगर भगवान शिव की प्रतिमा भारत को नहीं लौटाता है तो दोनों देशों के संबंधों में खटास आ सकती है। यह कहना है आस्ट्रेलिया के एक पूर्व राजनयिक पेरा वेल्स का जो नई दिल्ली में 1991 में उप उच्चायुक्त रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि कैनबरा स्थित राष्ट्रीय गैलरी ने यह प्रतिमा 2008 में 50 लाख डॉलर में खरीदी थी। बाद में पता चला कि यह प्रतिमा भारत के एक मंदिर से चुराई गई थी। वेल्स का कहना है कि 900 साल पुरानी यह प्रतिमा लौटा देना चाहिए ताकि इसे तमिलनाडु के श्रीपुरनाथन मंदिर में पुन: स्थापित किया जा सके। अगर आर्ट गैलरी ऐसा नहीं करती है तो दोनों देशों के संबंध प्रभावित होंगे। आस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट में संबोधित करते हुए वेल्स ने कहा है कि यह तब और भी जरूरी हो जाएगा, यदि भाजपा सत्ता में आई जो हिन्दुत्व पर अधिक जोर देती है।

कपूर पर मुकदमा

नटराज की यह कांस्य प्रतिमा ऑस्ट्रेलिया की आर्ट गैलरी ने सुभाषष कपूर नामक एक भारतीय आर्ट डीलर से खरीदी थी। कपूर पर भारतीय पुरा महत्व की वस्तुएं तस्करी कर बेचने के आरोप में चेन्नई में मुकदमा चल रहा है। भारत से प्रतिमा लौटाने का अनुरोध करने के बाद वर्तमान में गैलरी से प्रतिमा हटा दी गई है। 2002 से 2011 के बीच ऑस्ट्रेलिया की नेशनल आर्ट गैलरी ने कपूर से 22 वस्तुएं खरीदी थीं जिसके लिए 1.1 करोड़ डॉलर मूल्य चुकाया गया था।

पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की ओर बढ़ रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान

पढ़ें : मंगल में मिला 'ऑस्ट्रेलिया'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।