विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर बढ़ रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 10:02 AM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2014 10:03 AM (IST)

शक्तिशाली चक्रवाती तूफान इटा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके शुक्रवार को देश से टकराने की आशंका है। इटा के चलते तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को ग्रेट बैरियर रीफ से निकालने के आदेश दिए गए हैं। आपात अधिकारियों ने कहा कि इटा शुक्रवार सुबह सबसे पहले केर्यस शहर

News Article Hero Image

सिडनी। शक्तिशाली चक्रवाती तूफान इटा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके शुक्रवार को देश से टकराने की आशंका है। इटा के चलते तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को ग्रेट बैरियर रीफ से निकालने के आदेश दिए गए हैं।

आपात अधिकारियों ने कहा कि इटा शुक्रवार सुबह सबसे पहले केर्यस शहर में टकराएगा। इससे बड़े पैमाने पर बाढ़ और नुकसान की आशंका है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के अनुसार मूसलधार बारिश के साथ 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से विनाशकारी लहरें आ सकती हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। दूरदराज के इलाकों में लोगों को ढूंढने और उन्हें आने वाले चक्रवात की चेतावनी देने के लिए बचाव हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं।

तट के पास से लोगों को निकालने और पर्यटन कैंपों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। केर्यस के उत्तर में ग्रेट बैरियर रीफ रिजॉर्ट से सभी मेहमानों को निकाल लिया गया है। क्वींसलैंड के प्रीमियर कैंपबेल न्यूमैन ने कहा कि चक्रवात के कारण पोर्ट डगलस में नागरिकों और पर्यटकों सहित 9,000 से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं। यह जगह विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

ऊर्जा मंत्री मार्क मैकएर्डल के मुताबिक तीन साल पहले आए यासी चक्रवात के बाद इटा सबसे शक्तिशाली तूफान है। फरवरी, 2011 में आए यासी ने 3.5 अरब डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।