विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जर्मनी ट्रेन में कुल्हाड़ी से वार के जुड़े पाकिस्तान से तार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2016 08:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jul 2016 08:42 PM (IST)

जर्मनी की एक ट्रेन में यात्रियों पर कुल्हाड़ी से वार के तार अब पाकिस्तान से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

News Article Hero Image

बर्लिन, एएफपी : जर्मनी की ट्रेन में यात्रियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले किशोर के तार पाकिस्तान से जुड़ते दिख रहे हैं। आइएस के वीडियो और किशोर के घर में मिले दस्तावेज के आधार पर अधिकारियों ने हमलावर के पाकिस्तानी होने की आशंका जताई है। पहले इस किशोर के अफगान शरणार्थी होने की बात कही जा रही थी।

जर्मनी के दक्षिणी शहर वुर्जबर्ग के समीप मंगलवार हुए इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में पुलिस ने 17 साल के हमलावर को मार गिराया था। उसके पास से आइएस का झंडा मिला था। हमले के बाद आइएस ने वीडियो जारी कर हमलावर को अपना लड़ाका बताया था। वीडियो में किशोर को पाकिस्तान में बोली जाने वाली पश्तो भाषा में बोलते सुना गया। विशेषज्ञों के अनुसार उसका उच्चारण भी साफतौर पर पाकिस्तानी है।

जर्मनी: ट्रेन में कुल्हाड़ी से यात्रियों को घायल करने वाले को पुलिस ने मार गिराया

उसके कमरे से एक पाकिस्तानी दस्तावेज भी बरामद किया गया है। उसने वीडियो में अपना नाम मुहम्मद रियाद बताया जो जर्मनी में पंजीकृत रियाज खान से मेल नहीं खाता है। जर्मनी के अधिकारियों ने इस वीडियो को प्रमाणित किया है। इस बीच अभियोजकों ने बताया कि उसने अफगानिस्तान में अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए हमले को अंजाम दिया था।

जर्मनी का नया कानून, 'लड़की की ना का मतलब ना'