यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्रांस: मातम में बदला जन्मदिन का जश्न, बार में भीषण आग से 13 लोगों की मौत
फ्रांस के एक बार में भीषण आग लग गई। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है।

पेरिस, (एएफपी)। फ्रांस के उत्तरी इलाके में स्थित रूएन शहर के एक बार में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। घटना मध्य रात्रि में जन्मदिन पार्टी के दौरान क्यूबा लिबर बार में हुई।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृह मंत्री बर्नार्ड काजेनेव के अनुसार घटना के कारण की जांच की जा रही है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि केक पर लगाई जा रही मोमबत्ती से आग लगी, जो बाद में फैल गई। उल्लेखनीय है कि फ्रांस में इन दिनों आतंकी हमलों के चलते आपातकाल लगा हुआ है। किसी भी घटना को पहले आतंकवाद के नजरिये से ही देखा जाता है।
