विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिमी एशिया 'बारूद की नली है', हमले हुए तो होगा क्षेत्रीय युद्ध: असद

By Edited By:
Published: Tue, 03 Sep 2013 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2013 10:34 AM (IST)

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने पश्चिमी सैन्य को चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया 'बारूद की नली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दमिश्क। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने पश्चिमी सैन्य को चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया 'बारूद की नली है' और अगर सीरिया पर हमला हुआ तो क्षेत्रीय युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने अमेरिका और फ्रांस को धमकी दी है कि अगर वे सीरिया के खिलाफ हमला बोलते हैं तो सीरिया भी चुप नहीं बैठेगा।

पढ़ें : अमेरिका के संभावित हमलों से डरा सीरिया, कहा हमले रोके यूएन

एक इंटरव्यू के दौरान असद ने अमेरिका और फ्रांस को सीरिया और उसके आस-पास के इलाकों में हुए हमलों में रासायनिक हथियार इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने की चुनौती दी है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सीरिया और उसके आस पास के इलाकों में रासायनिक हथियार इस्तेमाल करके हमले कराए गए थे, जिसमें हजार से अधिक लोग मारे गए थे। अमेरिका और फ्रांस ने इस हमले के लिए असद सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले की जांच के लिए सीरिया में अपनी टीम भी भेजी है। हालांकि सीरिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इधर, ओबामा ने कहा कि अगर यह आरोप साबित हो जाते हैं तो अमेरिका सीरिया पर कार्रवाई करने में देरी नहीं करेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर