विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं बाज आया पाकिस्तान, यूएन को सौंपे भारत विरोधी दस्तावेज

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 09:52 PM (IST)

'पाकिस्तान में भारत की दखलंदाजी और आतंकवाद' नामक यह डोजियर यूएन में पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने शुक्रवार को सौंपा।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र : पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर से भारत पर दखलंदाजी का आरोप लगाया है। उसने वैश्रि्वक संस्था के नए महासचिव एंटोनियो गुतेरस को इस संबंध में दस्तावेज सौंपते हुए दखल की गुहार लगाई है। 'पाकिस्तान में भारत की दखलंदाजी और आतंकवाद' नामक यह डोजियर यूएन में पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने शुक्रवार को सौंपा।

डोजियर के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की ओर से लिखा एक पत्र भी दिया गया। गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि पाक के अनुरोध पर यह मुलाकात हुई थी। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा है कि डोजियर में रॉ की पाकिस्तानी में दखलंदाजी और आतंकवाद में संलिप्तता को लेकर लेकर अतिरिक्त जानकारी और साक्ष्य हैं। इससे पहले अक्टूबर 2015 में भी पाक यूएन को ऐसे तीन डोजियर दे चुका है। डोजियर के साथ भेजे गए पत्र में अजीज ने आरोप लगाया है कि भारत संयुक्त राष्ट्र के चार्टर, आतंकवाद से निपटने के सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों का स्पष्ट उल्लंघन कर इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

पाक सैन्य अदालतों को 2 साल के बाद किया जाएगा बंद

अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियों में बढ़ोतरी, लौटेंगे अमेरिकी मरीन कमांडो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।