Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलकायदा का यमन के शहर में हमला, 31 मरे

    By Edited By:
    Updated: Sat, 24 May 2014 07:00 PM (IST)

    यमन के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित शहर सियोउन में अलकायदा के बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में 31 लोग मारे गए हैं। शनिवार को स्थानीय अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई। एक अधिकारी के मुताबिक मरने वालों में सुरक्षा सेवा के 10 सदस्य भी शामिल हैं। यमन में अलकायदा सरकार की आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए है।

    अदेन [यमन]। यमन के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित शहर सियोउन में अलकायदा के बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में 31 लोग मारे गए हैं। शनिवार को स्थानीय अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई। एक अधिकारी के मुताबिक मरने वालों में सुरक्षा सेवा के 10 सदस्य भी शामिल हैं। यमन में अलकायदा सरकार की आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हदरामाउंट प्रांत स्थित इस शहर के प्रवेश स्थल पर कार बम में विस्फोट करने के बाद रॉकेट प्रोपील्ड ग्रेनेड [आरपीजी], मोर्टार और विस्फोटकों से लैस हमलावर सियोउन में घुस आए। वे पास के मरुस्थल से 15 पिकअप ट्रक में आए थे। हमलावरों ने सात स्थलों को निशाना बनाया है। इनमें मुख्य सैन्य पोस्ट, स्थानीय पुलिस मुख्यालय, बैंक की शाखाएं और हवाईअड्डा शामिल है।

    हमले को विश्वासघाती आतंकी कार्य बताते हुए स्थानीय मिलिट्री डिवीजन के कमांडर ने कहा कि सेना ने फिर से शहर पर नियंत्रण कर लिया है। मेजर जनरल मुहम्मद अल-सोमला ने कहा है कि सेना ने हमलावरों को शहर के बाहर खदेड़ दिया है। पिछले महीने यमन की सेना द्वारा दक्षिण के अबयान और शाबवा पांत में अपने मजबूत गढ़ से खदेड़े जाने के बाद अलकायदा ने अचानक कई हमले किए हैं। पश्चिमी देशों को इस बात को लेकर चिंता है कि अलकायदा अंतरराष्ट्रीय हमलों को अंजाम देने के लिए यमन को आधार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। यमन बड़े तेल उत्पादक देश सऊदी अरब की सीमा पर स्थित है।

    चिन के शिनजियांग में सिलसिलवार धमाके, 31 मरे