विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन में बाल यौन उत्पीड़न की जांच के घेरे में 76 राजनेता

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 21 May 2015 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2015 06:14 AM (IST)

ब्रिटेन में बाल यौन उत्पीड़न मामलों की जांच के घेरे में 76 राजनेता भी संदिग्ध पाए गए हैं। बुधवार को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन में बाल यौन उत्पीड़न मामलों की जांच के घेरे में 76 राजनेता भी संदिग्ध पाए गए हैं। बुधवार को यह खुलासा ब्रिटिश पुलिस ने किया। उसके अनुसार, ऐसे मामलों की जांच के दौरान उसे 76 राजनेताओं सहित 261 हस्तियों की संलिप्तता पता चली है।

बीबीसी के पूर्व प्रस्तोता जिमी सेविले द्वारा बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद देश में ऐसी शिकायतों की बाढ़ आ गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की जांच की समीक्षा में कुल 1,433 संदिग्धों का पता चला। ये सभी पुरुष हैं। इन सभी ने स्कूलों, अस्पतालों या फिर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर ये कथित अपराध किए हैं।

इन संदिग्धों में विभिन्न क्षेत्रों की 261 हस्तियां हैं। इनमें टेलीविजन, फिल्म या रेडियो की दुनिया से जुड़े 135, स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक के 76 राजनेता, संगीत उद्योग के 43 और खेल की दुनिया से जुड़े सात जाने माने लोग शामिल हैं।

नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल (एनपीसीसी) के अनुसार, 154 स्कूलों, 75 चिल्ड्रेन होम्स, 40 धार्मिक संस्थानों और 14 मेडिकल प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न संस्थानों में पड़ताल करने के बाद जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे।

पढ़े्ंः कोच पर यौन शोषण का आरोप

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।