विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताइक्वांडो खिलाड़ी ने कोच पर लगाया यौन शोषण का आरोप

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 10 May 2015 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 07:36 AM (IST)

बोकारो की राष्ट्रीय स्तर की एक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने बोकारो ताइक्वांडो संघ के सचिव व कोच संजय शर्मा पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रांची। बोकारो की राष्ट्रीय स्तर की एक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने बोकारो ताइक्वांडो संघ के सचिव व कोच संजय शर्मा पर बदसलूकी व यौन शोषण का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई न होने पर उसने प्रदेश के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी से मिलकर इस मामले की जानकारी दी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसपी से इस संबंध में बात की और जांच का आदेश दिया।

अखिल भारतीय सीबीएसई ताइक्वांडो प्रतियोगिता व पाइका नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी खिलाड़ी का आरोप है कि संजय शर्मा उसे अक्सर परेशान करता था। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। ऐसा नहीं करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी जाती थी। खिलाड़ी के मुताबिक, 11 अप्रैल को संजय उसके घर में जबरन घुसे और परिवार के सदस्यों को धमकी दी।

कोट संजय पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। संजय व चार अन्य प्रशिक्षकों पर झूठा केस 2 अप्रैल को दर्ज कराया गया था। खिलाड़ी ने छेडख़ानी का झूठा आरोप लगाया है।
-प्रभात शर्मा, महासचिव, झारखंड ताइक्वांडो संघ
पढ़ेंः कोरियोग्राफर श्यामक डावर पर यौन शोषण का आरोप

बचपन से युवावस्था तक यौन शोषण का शियार हुई ये एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।