विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में तीन मंदिरों पर हमला, पांच गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Fri, 30 May 2014 05:47 AM (IST)

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने तीन मंदिरों में प्रवेश कर देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी और मंदिर को अपवित्र कर दिया। हिंदू समुदाय के भारी विरोध के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. जफरुल्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोट गुलाम मुहम्मद इलाके में मीरपुरखास क

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने तीन मंदिरों में प्रवेश कर देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी और मंदिर को अपवित्र कर दिया। हिंदू समुदाय के भारी विरोध के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. जफरुल्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोट गुलाम मुहम्मद इलाके में मीरपुरखास के पास बुधवार को अज्ञात लोगों ने तीन हिंदू मंदिरों पर हमला कर मूर्तियों को तोड़ दिया। खुशहालपुरी और खैतपर में मंदिरों पर हमले के बाद हिंदुओं के भारी विरोध के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कुत्तों का इस्तेमाल किया। पकड़े गए अपराधी स्थानीय कोहली समुदाय के हैं और पास के ही गांव के निवासी हैं। इसी माह लार्काना में भीड़ द्वारा एक प्रमुख हिंदू मंदिर को लूटने के बाद उसमें आग लगा देने की घटना के बारे में जब पूछा गया तो एसएसपी ने कहा कि दोनों अलग-अलग मामले हैं।

पढ़े: कश्मीर में मंदिरों के संरक्षण के लिए पंडित लामबंद

हत्या करने के बाद मंदिर में करने लगा जप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।