विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के विरोध का असर, लखवी एक माह तक नहीं होगा रिहा

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 14 Mar 2015 01:50 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2015 07:01 PM (IST)

पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य षड्यंत्रकर्ता जकी उर रहमान लखवी को शनिवार को लोक सुरक्षा आदेश के तहत 30 दिन के लिए फिर हिरासत में रखने का आदेश दिया। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने लखवी को रिहाई का आदेश दिया था, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य षड्यंत्रकर्ता जकी उर रहमान लखवी को शनिवार को लोक सुरक्षा आदेश के तहत 30 दिन के लिए फिर हिरासत में रखने का आदेश दिया। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने लखवी को रिहाई का आदेश दिया था, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था। अमेरिका ने भी मुंबई हमले के षड्यंत्रकारियों को कानून के कठघरे में लाने का अपना संकल्प पाक को याद दिलाया।
पंजाब के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को लोक व्यवस्था कानून [एमपीओ] के तहत 30 दिन के लिए लख्वी की हिरासत का आदेश जारी किया। वह फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में ही रहेगा।


अदालत की अवमानना
लखवी के वकील राजा रिजवान अब्बासी ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए लखवी की हिरासत का आदेश जारी किया। वास्तव में पंजाब सरकार ने अदालत की अवमानना की है, जो लखवी के हिरासत आदेश को दो बार निलंबित कर चुकी है। अब्बासी ने कहा कि वे सोमवार को इस आदेश को अदालत में चुनौती देंगे।


फैक्स के आधार पर रिहाई नहीं
इसके पहले शुक्रवार को अदियाला जेल के अधिकारियों ने लखवी को महज फैक्स से आए हाई कोर्ट के आदेश पर रिहा करने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि हाई कोर्ट का प्रमाणित आदेश मिलने के बाद रिहा किया जा सकता है।


अमेरिका की पाक को सलाह
अमेरिका ने भी लखवी की रिहाई पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान से कहा कि वह 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं को कानून की पकड़ में लाने के अपने संकल्प को पूरा करे।

विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने वाशिंगटन में दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाक सरकार ने मुंबई आतंकी हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं, वित्त पोषण करने वालों और प्रायोजकों को कानून की पकड़ में लाने में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई थी। अब वह अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करे। साकी ने कहा कि लख्वी की रिहाई के कोर्ट के आदेशों की खबरों पर हमारी नजर है। हमारी जानकारी के अनुसार लखवी अभी जेल में ही रहेगा।

पढ़ें : लखवी को भारत के हवाले कर दे पाकिस्तान: वेंकैया नायडू

पाक जेल से जल्द छूटेगा लखवी, लेकिन चलता रहेगा ट्रायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।