विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में हवाई हमलों में 18 आतंकी ढेर

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 05:10 PM (IST)

इस्लामाबाद। आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। अशांत पश्चिमोत्तर कबीलाई इलाके में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा सोमवार को किए गए हमलों में कम से कम 1

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। अशांत पश्चिमोत्तर कबीलाई इलाके में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा सोमवार को किए गए हमलों में कम से कम 18 आतंकी मारे गए।

ताजा हवाई हमलों में उत्तरी वजीरिस्तान और खैबर कबीलाई क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि खैबर में पांच ठिकानों को नष्ट कर दिया गया, जबकि उत्तरी वजीरिस्तान में सात ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए। दोनों स्थानों पर हवाई हमलों में 18 आतंकी मारे गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, इन हमलों में आतंकवादियों के कमान और नियंत्रण सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया गया। आतंकियों द्वारा कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किए जाने के बाद जून में उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तान ने यह अभियान शुरू किया था। इस अभियान में अभी तक 600 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

पढ़ें: पाकिस्तान में बम विस्फोट, 6 लोगों की मौत

पढ़ें: पाकिस्तान के हवाई हमलों में 13 आतंकी ढेर