विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान: बस-ट्रक की भीषण टक्‍कर में 18 मरे

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 13 Apr 2016 08:42 AM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 09:19 AM (IST)

पाकिस्‍तान के फैसलाबाद से सादिकाबाद की ओर जाती यात्रियों से भरी बस के ट्रक में टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गयी व 14 घायल हैं।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, आइएएनएस । पाकिस्तान के पूर्वी फैसलाबाद शहर में बुधवार सुबह पैसेंजर बस व ट्रक की भिड़ंत हो जाने से करीब 18 की मौत हो गयी व 14 लोग घायल हैं।

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 23 मरे
देश के पूर्वी पंजाब प्रांत स्थित जिला फैसलाबाद के झंग रोड पर दूसरी ओर से आती ट्रक के साथ 50 लोगों से भरी बस की टक्कर हो गयी। पुलिस ने कहा कि बस की स्पीड अधिक होने के कारण यह दुर्घटना हुई और इस दुर्घटना में बस ड्राइवर भी मारा गया।

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

यह बस फैसलाबाद से सादिकाबाद जिले की ओर जा रही थी। घायलों को फैसलाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से अधिकांश की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। इस दुर्घटना के कारण कुछ देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित रही।