यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब खेल संघों पर भी रहेगी नजर, आरटीआइ के दायरे में आए
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से उनके अधिकारियों द्वारा विदेशी दौरों पर किए गए खर्च का ब्योरा मांगा है, जिसमें खासतौर से हाल ही में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने आइओए और एनएसएफ को अपने खर्च का ब्योरा भी 2

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से उनके अधिकारियों द्वारा विदेशी दौरों पर किए गए खर्च का ब्योरा मांगा है, जिसमें खासतौर से हाल ही में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने आइओए और एनएसएफ को अपने खर्च का ब्योरा भी 20 अगस्त तक अपनी-अपनी वेबसाइट पर डालने का आदेश दिया है।
यही नहीं सरकार से दस लाख और उससे अधिक का वार्षिक अनुदान पाने वाले खेल महासंघ भी अब सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के दायरे में आएंगे। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की। जारी बयान में कहा गया है, 'सरकार सभी राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) जो 10 लाख या उससे अधिक का वार्षिक अनुदान पाते हैं वह लोक प्राधिकरण की धारा 2 (एच) के तहत आरटीआइ 2005 के तहत आएंगे।'