यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
10 वर्षीय शुभम ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरा खिताब जीता
हरियाणा के 10 वर्षीय शुभम जगलान विदेश में लगातार सफलताएं हासिल करके भारत का नाम रोशन कर रहा है। शुभम ...और पढ़ें

नई दिल्ली। हरियाणा के 10 वर्षीय शुभम जगलान विदेश में लगातार सफलताएं हासिल करके भारत का नाम रोशन कर रहा है। शुभम ने कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया (अमेरिका) विश्व जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था, वहीं, अब इस खिलाड़ी ने लास वेगस (अमेरिका) में आइजेजीए वर्ल्ड स्टार्स ऑफ जूनियर गोल्फ का खिताब भी जीत लिया है।
हरियाणा में एक दूध बेचने वाले का बेटा होने के बावजूद शुभम की प्रतिभा के आगे कोई रुकावट नहीं टिक सकी। लास वेगस में हुए वर्ल्ड स्टार ऑफ जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में शुभम ने तीन राउंड में 106 का स्कोर दर्ज किया और पांच स्ट्रोक्स से खिताब जीता। इस दौरान उसने दो अमेरिकी खिलाड़ियों जस्टिन डैंग और सिहान संधू के साथ-साथ थाइलैंड के पोंगसपाक लाओपकडी को बालकों के 9-10 वर्ष के वर्ग में मात दी।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लगातार दूसरा खिताब जीतने के बाद शुभम ने कहा, 'ये एक सपना सच होने जैसा है। ये मेरे सालों की मेहनत का नतीजा है। मैं शानदार अंदाज में जश्न मना रहा हूं। मेरा हर दोस्त मुझे बधाइ दे रहा है। ये सब कुछ मेरे परिवार, मेरे कोच और मेरे स्कूल की मदद से मुमकिन हुआ है जिन्होंने अमेरिका में मेरी मदद की। साथ ही मेरे गोल्फ क्लब डीजीसी को भी शुक्रिया जिन्होंने मुझे खेल से जुड़ी सभी सुविधाएं दीं। खासतौर पर मेरे पिता जिन्होंने पूरी जिंदगी मेरा समर्थन किया है, ये एक शानदार सफर रहा है। मैं मेहनत और इमानदारी से आगे बढ़ रहा हूं, कोई शॉर्ट कट नहीं है।' शुभम ने पांच साल की उम्र में खेतों में ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था और सात साल की उम्र से उसे पूर्व गोल्फर नोनिता लाल कुरैशी अभ्यास करा रही हैं। अब तक वो तकरीबन 100 खिताब जीत चुका है।
