यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एंडी मरे फ्रेंच ओपेन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे
इंग्लैंड के दिग्गज टेनिस स्टार व मौजूदा विंबलडन चैंपियन एंडी मरे ने फ्रेच ओपेन 2014 के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी ...और पढ़ें

पेरिस। इंग्लैंड के दिग्गज टेनिस स्टार व मौजूदा विंबलडन चैंपियन एंडी मरे ने फ्रेंच ओपेन 2014 के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने स्पेन के फर्नान्डो वर्दास्को को चौथे राउंड में शिकस्त देकर आगे कदम बढ़ाए।
एंडी मरे ने शानदार खेल दिखाते हुए स्पेन के वर्दास्को को सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 7-6 से मात दी और चौथी बार रोला गैरो पर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की। मैच के दौरान एक दिलचस्प चीज भी देखने को मिली। मैच के तीसरे सेट के दौरान फर्नान्डो वर्दास्को और चेयर अंपायर पास्कल मारिया के बीच एक अंक के निर्णय को लेकर बहस होने लगी, लेकिन एंडी मरे का मनोबल अपने खेल को लेकर इतना मजबूत था कि उन्होंने इस बहस को वहीं खत्म करने के लिए कहा और अंपायर से वो एक अंक वर्दास्को के खाते में डालने के लिए कह डाला। हालांकि अंत में एंडी मरे ने ही अपने शानदार खेल से मैच में जीत हासिल की।
