विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो क्या इसलिए हटाया गया उड़ता पंजाब का 'पेशाब वाला सीन'

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2016 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jun 2016 05:15 PM (IST)

फिल्म उड़ता पंजाब को बॉम्बे हाईकोर्ट सिर्फ एक कट के साथ फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया है, जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फिल्म उड़ता पंजाब पर इतने दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है बॉम्बे हाईकोर्ट ने सिर्फ एक कट के साथ फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया है। इस फिल्म से वो सीन काट दिया गया है जिसमें टॉमी सिंह (शाहिद कपूर) भीड़ के सामने पेशाब करते हैं। अब इस सीन को हटाने की क्या वजह हो सकती है?

दरअसल इस सीन को पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच और पेशाब करना मना है तो वहीं फिल्म में दिखाए गए सीन में टॉमी सिंह भीड़ के सामने ही पेशाब करता है ऐसे में इस सीन पर आपत्ति होना वाजिब था।

पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड पर था शक तो उसके बेड के नीचे छिपी लड़की, सामने आई सन्न कर देने वाली सच्चाई

वैसे हम सभी जानते हैं कि फिल्म को लेकर कितनी तू-तू मैं-मैं हो चुकी है और अब इस फिल्म को सिर्फ एक कट के साथ रिलीज किया जाएगा। जो दर्शकों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है। वैसे सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 89 सीन पर कट लगाए थे।

पढ़ें- नहीं पता होगा: भारत में तीन ब्लेड वाले तो विदेशों में चार ब्लेड वाले पंखे क्यों होते हैं इस्तेमाल?

जिस फिल्म से 89 सीन हटा दिए जाएं उस फिल्म में बचता क्या इस बात की जानकारी शायद सेंसर बोर्ड को भी नहीं रही होगी शायद इसीलिए सेंसर बोर्ड ने ये कदम उठाया था लेकिन अनुराग कश्यप कहां हार मानने वाले थे वो इसीलिए जाने जाते हैं, वो मिजाज की फिल्में बनाते हैं और उसी मिजाज के साथ रिलीज भी करा लेते हैं। यहां पर अनुराग की भी बहुत बड़ी जीत हुई है जिनका सेंसर बोर्ड से 36 का आंकड़ा है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।