विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी बन गयी खास जब शामिल हुए ये अनोखे मेहमान

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 12:14 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 04:49 PM (IST)

यहां के एक जोड़े ने अपनीशादी को खास बनाने के लिए कुछ अनोखा किया। उन्होंने अपने पसंदीदा जीव पेंग्विन को अपनी शादी में शामिल किया।

शादी बन गयी खास जब शामिल हुए ये अनोखे मेहमान
शादी बन गयी खास जब शामिल हुए ये अनोखे मेहमान

लंदन, एजेंसी। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कपड़ों के चयन से लेकर तस्वीरें खिंचवाने तक हर चीज को खास बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, यहां के एक जोड़े ने अपनीशादी को खास बनाने के लिए कुछ अनोखा किया। उन्होंने अपने पसंदीदा जीव पेंग्विन को अपनी शादी में शामिल किया। दरअसल यह दोनों पेंग्विन दुल्हन की दोस्त की पालतू थीं। दूल्हा-दुल्हन अक्सर उनके साथ वक्त बिताते थे। उन्हें पेंग्विनों से इतना लगाव हो गया कि उन्हें शादी में शामिल करने का फैसला कर लिया। उन्होंने आयोजन स्थल एक झील के किनारे रखा जिससे कि दोनों पेंग्विन जब चाहें पानी में तैर सकें। जैसे ही आयोजन स्थल पर दूल्हा-दुल्हन दो पेंग्विन की अगुआई में पहुंचे तो वहां मौजूद मेहमानों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। इस अनोखी शादी का वीडियो
आजकल इंटरनेट पर वायरल है। 

 यह भी पढ़ें: सेहरा बांध दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, दूल्हे की हुई विदाई

अनोखी है ये परंपरा यहां बारिश के लिए करवा दी जाती है दो लड़कों की शादी