विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखी है ये परंपरा यहां बारिश के लिए करवा दी जाती है दो लड़कों की शादी

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 09:00 AM (IST)

बारिश के लिए करवाई गयी इस अनोखी शादी में एक लड़का दूल्हे की पोशाक में तैयार था तो दूसरा लड़का दुल्हन की पोशाक में।

अनोखी है ये परंपरा यहां बारिश के लिए करवा दी जाती है दो लड़कों की शादी
अनोखी है ये परंपरा यहां बारिश के लिए करवा दी जाती है दो लड़कों की शादी

बारिश के लिए मेंढ़कों की शाादी के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन बेंगलुरु के ग्रामीण क्षेत्रों में दो लड़कों की शादी करवाना आम बात है। ये एक ऐसी परंपरा है जिसे गुप्त रखा जाता है। जिससे उस क्षेत्र में अच्छी बारिश हो।
बारिश के लिए करवाई गयी इस अनोखी शादी में एक लड़का दूल्हे की पोशाक में तैयार था तो दूसरा लड़का दुल्हन की पोशाक में। फिर इन लड़कों की शादी करवाई गई। गांववालों का कहना है कि यह शादी पर्याप्त बारिश लाने के लिए की गई पूजा का एक हिस्सा है। गांववालों का मानना है कि इस शादी से पूरे क्षेत्र में खुशहाली आएगी और गांव समृद्ध होंगे। इस अनोखे विवाह का आयोजन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किया गया। मंदिर में संपन्न हुए इस विवाह में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। 
सूत्रों के मुताबिक इस शादी के लिए गांव के हर घर से पैसे एकत्र किए गए। जिसके बाद इस शादी समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही लोगों को शादी में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया। स्थानीय लोग इसे अपने रिवाज का एक हिस्सा मानते हैं। उनके मुताबिक लड़कों की शादी का यह रिवाज 'हाराके' परंपरा का एक हिस्सा है। पूरे क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए इस पूजा का आयोजन किया जाता है। इसकेलिए दो लड़कों को चुना जाता है, फिर उन्हें दूल्हा-दुल्हन की पोशाकों में सजाया जाता है। इस समृद्धि की शुरुआत बारिश के साथ होती है। गांववालों का मानना है कि लड़कों की शादी उनकी समस्याओं को खत्म करने में मदद करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।