विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोनों हाथों से लिखने की कला में माहिर हैं ये सातों लड़कियां

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 12:55 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jan 2017 01:06 PM (GMT+05:30)

ये लड़कियां हिंदी के अलावा इंग्लिश, संस्कृत और पंजाबी भी इसी तरह लिख लेती हैं। इन लड़कियों के परिवार के लोग भी इनके इस हुनर से बेहद खुश हैं

News Article Hero Image

हरियाणा के जींद में रहने वाली ये 7 लड़कियां साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से प्रेरित हैं एक ही कक्षा में पढऩे वाली ये लड़कियां दोनों हाथों से लिखने की कला में माहिर हैं। महान साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन में भी दोनों हाथों से लिखने का हुनर था।

करीब 6 माह पहले की बाद है जींद के गांव उझाना में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की नौंवी कक्षा में सांइस की क्लास चल रही थी। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह बच्चों को सांइस का विषय पढ़ा रहे थे। इस दौरान रिलेटीवीटी के सिद्वांत टापिक पर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टिन का जिक्र आया। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि आइंस्टिन दोनों हाथों से लिखते थे। ऐसा उन्होंने रोजाना के अभ्यास से हासिल किया था। बस इतना ही कहना था कि इस कक्षा की इन सात सहेलियों ने मन में ठान लिया कि वे प्रतिदिन दोनों हाथों से लिखने की अभ्यास करेगी और ये हुनर सीख कर ही रहेंगी।

बस फिर क्या था ये सातों लड़कियां सुबह-शाम दोनों हाथों से लिखने का अभ्यास करने लगी। धीरे-धीरे इनकी राइटिंग भी सुधर गयी और लिखने की गति भी बढ़ गयी।

ये लड़कियां हिंदी के अलावा इंग्लिश, संस्कृत और पंजाबी भी इसी तरह लिख लेती हैं। इन लड़कियों के परिवार के लोग भी इनके इस हुनर से बेहद खुश हैं वे चाहते हैं कि उनकी बेटियों का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो।

READ:,जैपनिज डॉल जैसी दिखती है ये लड़की, क्या आप जानते हैं इसकी खूबसूरती का राज

इस लड़की की जीभ की कीमत है 9 करोड़, जानिये आखिर क्या है खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।