विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस वेबसाइट ने 2000 लोगों को बना दिया करोड़पति

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 04:08 PM (IST)

हम जिंदगी भर किसी कंपनी के लिए काम करते रहते हैं वो भी बड़ी ही शिद्दत से लेकिन सिर्फ तन्ख्वाह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं, तो आपको पता होगा कि वह सिर्फ अपना फायदा सोचती है। चाहे अरबों का मुनाफा आप की वजह से हो। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी। चीन की एक कंपनी ऐसी भी है, जिसने अपने 2000 लोगों को करोड़पति बना दिया है। ये एक ये वेबसाइट चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की एक वेंचर ताओबाओ डॉट कॉम है।

ई-कॉमर्स कंपनी ने 2000 लोगों को बनाया करोड़ो का मालिक

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा 1.85 लाख करोड़ की कंपनी बनी ही। इसके साथ जुडऩे वाले 2 हजार लोग भी करोड़पति बन गए। अलीबाबा ने 2008 में ताओबाओ ऑनलाइन मॉल लांच किया। ये एक वर्चुअल मॉल था, जिसमें आप कुछ भी खरीद सकते हैं।

इस कंपनी का ये फॉर्मूला हिट हुआ और करीब तीन साल में कंपनी की मार्केट शेयर 8 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी हो गई। ऑनलाइन मॉल की सफलता को देखते हुए कंपनी ने इसे अलग डोमेन पर ले आई, जिसका नाम टीमॉल डॉट कॉम रखा।

पढ़ें- अनजाना-अनजानी: पहले पति-पत्नी और अब बन गए भाई-बहन

ये ई-कॉमर्स कंपनी चीन के हर घर में छा गए। कंपनी ने इस मॉल में सामान के लिए सेलर्स बनाए, लेकिन रोचक बात ये थी। जिन्हें कंपनी ने जोड़ा वो कोई प्रोफशनल सेलर नहीं थे।

कंपनी ने इसके लिए चीन के हुआझी हिंग गांव को चुना, इस गांव के लोग हैंडीक्रॉफ्ट के समान बनाते में माहिर थे। कंपनी ने इन लोगों को अपने साथ जोड़ा, ये लोग अब अपना समान फ्रैक्ट्री में देने की बजाय टीमॉल को देने लगे गए।

पढ़ें- फालतू बीयर की बोतलों से बौद्ध भिक्षुओं ने अपने लिए बना लिया मंदिर

फैक्ट्री से जहां इन्हें 20 फीसदी की कमाई होती थी, तो अलीबाबा ने इन्हें 40 फीसदी की कमीशन देने लगी। अलीबाबा के इस यूनीक वेंचर ने जहां कंपनी को मुनाफा दिलाया। वहीं इन गांव के लोगो की आमदनी भी बढ़ती चली गई। कंपनी ने अपनी पांचवी एनिवर्सरी पर सभी 2000 लोगों का एक शानदार पार्टी दी।

एक्सपेंशन के बाद इन लोगों का मुनाफा 4 गुना तक बढ़ गया। साल 2012 के बाद ताओबाओ ने प्रोडक्ट्स के रेंज 40 फीसदी बढ़ाए। एक्सपेंशन के बाद बनी कंपनी में इन 2000 लोगों को शेयर होल्डर बनाया गया। इंडिया में कई ई-कॉमर्स कंपनियों के हजारो सेलर है, जो कमाई कर रहें हैं। अब इस कंपनी से जुड़ने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।