Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पत्थर का मांस है डिमांड में, चोट लगने पर निकलता है खून

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2016 05:06 PM (IST)

    इस धरती पर एक ऐसा पत्थर पाया गया है जिसको मारने पर खून निकलता है और इसका मांस भी खाया जाता है। है ना अजीब बात...लेकिन इसके मांस की डिमांड दिन ब दिन बढ ...और पढ़ें

    Hero Image

    दुनियाभर में कई प्रकार के पत्थर पाए जाते हैं, लेकिन सभी पत्थरों में एक चीज कॉमन होती है, वह है उनका निर्जीव होना। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्थर के टुकड़े करने पर या उन्हें काटने पर उनमें से खून निकलता हो। नहीं ना, लेकिन यह सच है। इन पत्थरों से ना केवल खून निकलता है बल्कि इनका मांस भी महंगे दामों पर बिकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊपर से सख्त, अंदर से नरम
    चिली और पेरू के समुद्री तलों में इस तरह के पत्थर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इन पत्थरों को Pyura Chilensis नाम से जाना जाता है। इन पत्थरों को जैसे ही तोड़ा जाता है इनमें से खून बहने लगता है। इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है।

    पढ़ें- अपने पिता के बच्चे को जन्म देना चाहती है ये लड़की, जानिए क्यों?

    दुनिया में इस पत्थर के मांस की डिमांड
    लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। वहीं इस पत्थर के मांस को लोग कच्चा खाना पसंद करते हैं।

    पत्थर की तरह दिखता है यह जीव
    वास्तव में यह पत्थर एक प्रकार का समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें