विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलीशान घर जितना महंगा है यह अंडा!

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 29 Mar 2017 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 09:57 AM (IST)

यह कोई मामूली अंडा नहीं है बल्कि 18 कैरेट के 910 व्हाइट गोल्ड हीरों से जड़ा यह बेहद खास ईस्टर एग है।

आलीशान घर जितना महंगा है यह अंडा!
आलीशान घर जितना महंगा है यह अंडा!

लंदन, एजेंसी। आकार में तो यह एक सामान्य अंडे जैसा है, लेकिन इसे देखकर और इसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यह कोई मामूली अंडा नहीं है बल्कि 18 कैरेट के 910 व्हाइट गोल्ड हीरों से जड़ा यह बेहद खास ईस्टर एग है। लंदन के एक आभूषण निर्माता ने डायमंड मेमोरी एग नामक यह अंडा तैयार किया है। इसकी कीमत तकरीबन 1.75 करोड़ रुपये है, जिसमें एक आलीशान घर खरीदा जा सकता है। इसकी एक खास बात और है कि इसके अंदर दो तस्वीरें लगाने की जगह दी गई है, जिससे इसे एक लॉकेट की तरह पहना जा सकता है। अप्रैल में मनाए जाने वाले ईसाइयों के त्योहार ईस्टर पर रंग-बिरंगे सजावटी कृत्रिम अंडों को उपहार में देने का चलन है। ऐसे में हीरों से जड़े इस अंडे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।