विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेशन के बीच खड़ा है ये पेड़ जिसने भी काटा उसकी हो गई मौत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 09:44 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 09:58 AM (IST)

यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार ओसाका के कायाशिया स्टेशन पर स्थित कपूर का यह विशाल पेड़ सदियों पुराना है।

स्टेशन के बीच खड़ा है ये पेड़ जिसने भी काटा उसकी हो गई मौत
स्टेशन के बीच खड़ा है ये पेड़ जिसने भी काटा उसकी हो गई मौत

इस दुनिया में ऐसी बहुत सी रहस्यमयी चीजें हैं  जिनकी सच्चाई अभी तक  कोई जान नही पाया है। एक ऐसा ही मामला जापान में भी सामने आया है। जापान के ओसाका के कायाशिया स्टेशन पर एक ऐसा पेड़ है जिसे अभी तक कोई भी काट नही पाया है।
दरअसल जब भी इस पेड़ को काटने का प्रयास किया जाता है हर बार कोई न कोई दुर्घटना हो जाती है। यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार ओसाका के कायाशिया स्टेशन पर स्थित कपूर का यह विशाल पेड़ सदियों पुराना है। सन् 1910 में यहां स्टेशन बनाया गया था। लेकिन आबादी बढऩे के कारण इस स्टेशन का भी विस्तार करने की मांग उठने लगी। ऐसे में सरकार ने 1972 में इसके विस्तार की मंजूरी दे दी। अब स्टेशन के विस्तार के लिए इस पेड़ को काटना जरूरी था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिसने भी इस पेड़ को काटने की कोशिश की, वो किसी न किसी दुर्घटना का शिकार हो गया, उसकी मौत हो गई।
 
एक बार तो किसी शख्स ने इसकी एक डाली काट दी, उसी शाम उसे काफी तेज बुखार हो गया। इस पेड़ की जड़ों से कई लोगों ने धुआं भी निकलते देखा है। इसके बाद से ही स्थानीय लोगों ने इसके काटने का विरोध शुरू कर दिया और पेड़ की दैविक शक्तियों की कहानी काफी तेजी से चारों और फैल गई। 
आखिरकार अधिकारियों ने स्टेशन के विस्तार में आ रहे इस पेड़ को भूलकर मजबूरी में अपने डिजाइन में बदलाव किए और पेड़ को अपने जगह पर छोड़कर स्टेशन का विस्तार किया। लेकिन इस पेड़ के साथ ऐसी कौन सी शक्ति जुड़ी हुई है, इस रहस्य से आज तक कोई पर्दा नही उठा पाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।