विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस पत्थर की खासियत के बारे मेें सुनकर चौंक जाएंगे आप

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2016 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 02:52 PM (IST)

लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दुनियाभर में कई प्रकार के पत्थर पाए जाते हैं, लेकिन सभी पत्थरों में एक चीज कॉमन होती है, वह है उनका निर्जीव होना। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्थर के टुकड़े करने पर या उन्हें काटने पर उनमें से खून बाहर निकलता हो। नहीं ना, लेकिन यह सच है। इन पत्थरों से ना केवल खून निकलता है बल्कि इनका मांस भी महंगे दामों पर बिकता है।

ऊपर से सख्त, अंदर से नरम
चिली और पेरू के समुद्री तलों में इस तरह के पत्थर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इन पत्थरों को Pyura Chilensis नाम से जाना जाता है। इन पत्थरों को जैसे ही तोड़ा जाता है इनमें से खून बहने लगता है। इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है।

दुनिया में इस पत्थर के मांस की डिमांड
लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। वहीं इस पत्थर के मांस को लोग कच्चा खाना पसंद करते हैं।

पत्थर की तरह दिखता है यह जीव
वास्तव में यह पत्थर एक प्रकार का समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।

पढ़ें- गर्भवती महिला अपने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर देख डरी

पढ़ें- इस रेस्टोरेंट में टॉयलेट सीट में सर्व होता है सूप और खाना