विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डॉक्टरों ने चंद दिनों का मेहमान बताया था मुझे, आत्मा ने कर दिया बिल्कुल ठीक'

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 01:47 PM (IST)

डॉक्टरों ने कहा था बच्चा चंद दिनों का मेहमान है तभी कुछ ऐसा हुआ कि बच्चे को नई जिंदगी मिल गई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। भूत-प्रेत और आत्माओं से लोगों के त्रस्त होने के कई किस्से हमने पढ़े-सुने हैं, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल अलग है। यह 1948 के आसपास की बात है। वह बच्चा बहुत बीमार रहता है। जांच में गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ और डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह चंद साल का मेहमान है। तब उसकी मां ने अस्पताल के गेट पर एक तस्वीर ली थी। दावा है कि तब वहां एक आत्मा आई थी, जिसने मासूम को पूरी तरह ठीक कर दिया।

अब यह बच्चा 70 साल का बुजुर्ग बिली रॉबर्ट्स बन गया है। बिली पत्नी डॉली के साथ ब्रिटेन के कॉर्नवाल में रहते हैं। उन्होंने अपनी मां के हाथों कैमरे में कैद हुई वह तस्वीर जारी की है और दुनिया को बताने की कोशिश की है कि तब एक आत्मा ने उन्हें जानलेवा बीमारी से निजात दिलाई थी।

बिली का दावा है कि उन्होंने 1999 में यह फोटो कोडक (कैमरा कंपनी) को भेजा था। कंपनी ने फोटो की जांच करने के बाद साफ किया है कि उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। यानी फोटो में जो भूत जैसी आकृति नजर आ रही है, वह सही है।

बकौल बिली, इस ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो में मेरे सिर के पास किसी का चेहरा नजर आ रहा है। ये तब की फोटो है जब मैं केवल ढाई साल का थाष मुझे ब्रोन्किइक्टेसिस नामक जानलेवा बीमारी थी। मैं गलियारे में खड़ा हूं। यहां एक छत है, लेकिन मेरे सामने कोई ग्लास नहीं है। ये फोटो मेरी मां ने ली थी, जो निचली सीढ़ी पर खड़ीं थी।

लड़की को ब्याहने दोबारा आई उसी दूल्हे की बारात

सुपर मॉडल को ऐसी जगह डसा कि सांप की हो गई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।