विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्टरों के लिए भी किसी अचंभे से कम नही है ये बच्चा, अब कहलाता है मास्क बॉय

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 10:03 AM (IST)

ये बच्चा अब सात वर्ष का हो चुका है और अपने असामान्य चेहरे के कारण एक सामान्य जिंदगी जीना उसके ...और पढ़ें

डॉक्टरों के लिए भी किसी अचंभे से कम नही है ये बच्चा, अब कहलाता है मास्क बॉय
डॉक्टरों के लिए भी किसी अचंभे से कम नही है ये बच्चा, अब कहलाता है मास्क बॉय

बीजिंग। अक्सर शारिरिक रूप से असामान्य बच्चों के जन्म की खबरें सुनने में आती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी दो चेहरे वाले के बारे में सुना है। इस दो चेहरे वाले ने डॉक्टरों को भी अचंभे में डाल दिया है।

सूत्रों के अनुसार ये बच्चा अब सात वर्ष का हो चुका है और अपने असामान्य चेहरे के कारण एक सामान्य जिंदगी जीना उसके लिए बेहद कठिन हो रहा है। इस जन्मजात विकृति के कारण इस बच्चे के 2 चेहरे उभर आए हैं। मीडिया में भी ये बच्चा अब मास्क बॉय की तौर पर पहचाना जाने लगा है।

इसका नाम हुइकैंग है जब इसकी मां यि लियांक्सी ने इसे देखा था तो वो भी हैरान रह गई थी। हुइकैंग जब पैदा हुआ तब लियांक्सी की उम्र 23 साल थी। लियांक्सी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मैंने तीन बार अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग और डोपलर टेस्ट करवाया था, लेकिन तब इस विकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

बच्चे की ऐसी हालत देख कुछ लोगों ने उसे फेंकने की सलाह भी दी थी। लेकिन बच्चे की दादी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। इस बच्चे का परिवार एक पारंपरिक गांव में रहता है। विकृत चेहरे के कारण आसपास के लोग व गांव वाले अब इस परिवार को दुत्कारने लगे हैं। गौरतलब है कि इस बच्चे का जन्म 4 मार्च 2009 में चीन के एक किसान परिवार में हुआ था।

यह भी पढ़ें: इस छ: वर्षीय बच्चे को लोग मानते हैं भगवान करते हैं पूजा

बीते 7 वर्र्षों में इस बच्चे की कहानी व तस्वीरें मीडिया व सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की जा चुकी है। कुछ लोग इसकी आर्थिक मदद के लिए आगे भी आए। डॉक्टरों के अनुसार आने वाले 10 सालों में पता चलेगा कि इसकी फेशियल हड्डी अब सामान्य है या नही, फिलहाल इस बच्चे के दो ऑपरेशन भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: तुर्की में हुआ लव बेबी का जन्म, आखिर क्या है इस अनोखे बच्चे की खासियत

भगवान को चकमा दे गया ये बच्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।