विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसे कहते हैं शाही शादी, 90 गरीबों को तोहफे में दिये घर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2016 02:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Dec 2016 02:41 PM (IST)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन मनोज मुनोत ने अपनी बेटी श्रेया की शादी पर लाखों करोड़ों रुपये की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शाही शादियों के नाम पर पैसे की बर्बादी की खबरें हम आये दिन पढ़ते रहते है। लेकिन औरंगाबाद के एक बिजनेसमैन ने बेटी की शादी जिस शाही अंदाज से की वो काबिले तारीफ है।

द क्विंट के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन मनोज मुनोत ने अपनी बेटी श्रेया की शादी पर लाखों करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची करने के बजाय उन पैसों से 90 मकान बनवाकर गरीब बेघर लोगों के बीच बांट दिए।

मनोज को ये आइडिया उनके मित्र स्थानीय विधायक ने दिया था। दोस्त का आइडिया मनोज को इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत अपनी बेटी की शादी पूरी सादगी से करने का निश्चय कर लिया और उसकी बचत के पैसे से गरीबों के लिए मकान बनवाये। मात्र दो माह में मनोज ने ये मकान बनवाकर तैयार कर दिए। उनकी खुद की दो एकड़ जमीन पर बने वन रूम किचन वाले इन घरों में आज लगभग 40 गरीब परिवार रहने आ चुके हैं और शेष आने की प्रक्रिया में हैं।

READ: इस शख्स ने पिछले 13 वर्षो में बचायी 321 लोगों की जान

दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी इस शादी से क्यों डर रहे हैं लड़के!