विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक शख्स को कोलकाता के मोकैंबो रेस्त्रां में सिर्फ उसके कपड़ों की वजह से नहीं घुसने दिया

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2016 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2016 04:56 PM (IST)

पार्क स्‍ट्रीट के किनारे स्थित 60 साल पुराना मोकैंबो रेस्‍टोरेंट अपनी खास पहचान रखता है। लेकिन अब इस प्रसिद्ध रेस्‍टोरेंट पर एक महिला ने 'रेसिस्‍ट' होने का आरोप मढ़ा है।

News Article Hero Image

आज हम चाहे चांद पर क्यों ना पहुंच गए हों लेकिन ज्यादातर लोगों की मानसिकता आज भी धरातल पर ही नजर आती है। ऊंच-नीच, जात-पात का भाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई लोग ऐसे होते हैं जो इन बुराइयों को चुप चाप सहन कर लेते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चुप नहीं बैठते हैं वो आवाज उठाते हैं और इस बुराई को सामने लेकर आते हैं।

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के किनारे स्थित 60 साल पुराना मोकैंबो रेस्टोरेंट अपनी खास पहचान रखता है। लेकिन अब इस प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पर एक महिला ने 'रेसिस्ट' होने का आरोप मढ़ा गया है।

दरअसल दिलाशी हिमानी नाम की महिला ने फेसबुक पोस्ट में इस घटना के बारे में बताया। महिला ने 10 सितंबर की अपनी पोस्ट में बताया कि पिछले रात कोलकाता में मेरी आखिरी रात थी तो मैंने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने का सोचा। मैं मनीष भैया (ड्राइवर) के साथ रेस्टोरेंट गई।

होटल पहुंचने के बाद हमने रेस्टोरेंट स्टाफ से टेबल देने के लिए कहा। उसने हमें 15 मिनट वेट करने को कहा। हम टेबल मिलने का इंतजार कर रहे थे, मेरे साथ मनीष भैया भी थे। तभी स्टाफ ने साथ मनीष भैया को देखा और मेरी तरफ आया और कहा- मैडम टेबल तैयार होने में 45 मिनट लगेंगे। मैं टाइम को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज थी, मैंने उससे कहा कि पहले तो आप ने 15 मिनट के लिए कहा था।

पढ़ें- यहां मेहनत नहीं बल्कि आराम करने के मिलते हैं 12 लाख रुपये
मैंने देखा कि और लोग आ रहे थे और टेबल पर बैठ रहे थे, मैंने स्टाफ से पूछा कि आप मुझे टेबल क्यों नहीं दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैडम हम आपको टेबल नहीं मिल सकता है? मैंने पूछा- लेकिन क्यों? स्टाफ बोला- आपके साथ कौन है? वो मनीष भैया के लिए कह रहा था। उन्होंने ढंग के कपड़े नहीं पहने हैं। यह एक अच्छा रेस्टोरेंट हैं और हम ऐसे टेबल नहीं दे सकते हैं।

मनीष भैया स्टाफ की बातों को समझ गए और उन्होंने कहा, ‘दीदी हम नहीं खाएंगे आप खाना खा लीजिए ना। मैंने रेस्टोरेंट कर्मी से मैनेजर को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद एक दूसरा आदमी आया। मैंने उससे पूछा- इन्हें (मनीष भैया) अंदर क्यों नहीं आने दिया जा रहा है।

पढ़ें- जब इस बच्चे को आता है भयंकर गुस्सा तो ये बन जाता है 'मैग्नेटिक बॉय'

उस शख्स ने कहा कि मेरे स्टाफ ने मुझे बताया कि उन्होंने शराब पी हुई हैं। मैने उनसे कहा कि आप ये कह सकते हैं कि उन्होंने शराब पी है। वो सुबह से मेरे साथ बिना खाए हैं तो शराब कैसे पी सकते हैं। झड़प के बाद हम रेस्टोरेंट से चले आएं।

हालांकि रेस्टोरेंट ने इन आरोपों से साफ इंकार किया और कहा ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लेकिन हेमनानी का पोस्ट वायरल हो रहा है। पिछले दो दिनों में इस पोस्ट को हजारों लोगों ने पढ़ा और कमेंट किए। अधिकतर लोगों ने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए कमेंट किया।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।