विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब इस बच्चे को आता है भयंकर गुस्सा तो ये बन जाता है 'मैग्नेटिक बॉय'

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 01:43 PM (IST)

इस बच्चे के गुस्से का सामना करना आसान नहीं है अगर ये गुस्सा हो गया तो समझो आस-पास रखी चीजें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तुर्की में रहने वाला ये बच्चा महज 9 साल की उम्र में चमत्कार दिखा सकता है। इसके लिए इसे कोई खास मेहनत भी नहीं करनी होती। इसके जरिए चमत्कार अपने आप होता है, जिसे देख कोई भी हैरान हो सकता है। लोग इसके शरीर के जरिए होने वाले चमत्कारों को देख दांतों तले उंगली दबा बैठते हैं। 9 साल के इस बच्चे का नाम मेहमेत सुंबल है।

दरअसल, जब भी मेहमेत सुंबल नाम का ये बच्चा का गुस्से में होता है तो आस-पास की रखी तमाम धातु की चीजें अपने स्थान से हटकर एक-एक कर उसके शरीर पर जाकर चिपकने लग जाती है। उस वक्त ऐसा लगता है, जैसे ये बच्चा कोई इंसान ना होकर चुंबक हो गया हो। अक्सर जब भी मेहमेत सुंबल को गुस्सा बढ़ता जाता है, इसके शरीर का चुबकीय प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।

पढ़ें- इस रेस्त्रां में जाएं तो थैक्यू और सॉरी जरूर बोलें, नहीं तो लगेगा जुर्माना

इसके बाद आप-पास रखी चीजें अपने स्थान से हटकर बड़ी तेजी के साथ उसके शरीर में जाकर चिपकने लगती है। लोग इस बच्चे को ‘मैग्नेटिक मैन' कहने लगे हैं। मेहमेत सुंबल भी अपने शरीर को चुंबक मानने लगा है। सुंबल के पिता इसे कोई खतरनार बीमारी मानते हैं, लेकिन डॉक्टर्स इसे किसी बीमारी की बजाय इसकी वजह शरीर में सामान्य से ज्यादा चुंबकीय शक्ति का बढ़ना बताते है।

ये कोई पहला केस नहीं है, जब किसी इंसान के शरीर पर धातु चिपक रही हो। ऐसा दुनिया के कुछ और लोगों के साथ भी हो चुका है। फिलहाल सुंबल के अद्भुत पावर की तस्वीरें और वीडियो दुनिया भर में वायरल हो रहीं हैं।
रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें