Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां लोग शादी के लिए करते हैं रेप क्योंकि बलात्कारी ही बनता है दामाद

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2016 04:54 PM (IST)

    बेहुदे लोगों की बेहुदी बातें, अब भला इस चीज का क्या मतलब है कि बलात्कारी ही दामाद बनेगा...लोग इसलिए रेप करें क्योंकि वो शादी करना चाहते हैं।

    पूरी दुनिया में आज महिलाओं पर होने वाले अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब यहां की कहानी कुछ अजीब ही है, या ये भी कह सकते हैं कि शर्मनाक है। एक ऐसा देश है जहां बलात्कार करने की मुख्य वजह है “शादी”। मतलब लोग बलात्कार ही इसलिए करते हैं कि उस लड़की से उनकी शादी हो सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब ये तो सब जानते हैं कि देश आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है लेकिन ये बालात्कार तो समस्या के बाद प्रथा बनती जी रही है। कुछ समय के बाद अब ये सुनने को मिलेगा कि आपकी बेटी के साथ रहेंगे तभी उससे शादी करेंगे क्योंकि एक देश ऐसा है जहां ये सब होता है। हां, हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में ये चीजें न ही हों।

    पढ़ें- बुलेट चलाओगे तो जाओगे जेल, ऐसा क्यों है यहां पता चलेगा

    जी हां किर्गिज़स्तान को एक ऐसा देश माना जाता है, जहां लड़के पहले ज़बरदस्ती लड़कियों के साथ बलात्कार करते हैं फिर उसे छोड़ देते हैं। इसके बाद लड़की की हर जगह बदनामी हो जाती है। फिर क्या अब शिकारी को शादी के लिए चांस मिल जाता है। मतलब हद है गलती तुम्हारी, ईनाम भी तुम्हें मिले, बस सज़ा भुगतने के लिए लड़की बैठी रहे।

    पढ़ें- 9 साल के बच्चे के मुंह में 32 नहीं बल्कि 300 दांत हैं!

    अब बदनामी से बचने के लिए लड़की को मजबूरन उसी लड़के से शादी करनी पड़ती है। कई बार इसे रोकने के लिये वहां की सरकार ने कई प्रयास किये लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ। मतलब प्रयास में भी कटूसी करती है सरकार। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि शादी के लिए यहां हर वर्ष 12000 युवतियों का अपहरण करके बालात्कार किया जाता है। दिमाग ही ठनक गया रे! क्या करना है ऐसी शादी का। पहले बालात्कार बाद में शादी, ये ग़लत ही नहीं एक बेतुका काम भी है।

    पढ़ें- एक महिला के एक साथ 11 बच्चों को जन्म देने का सच क्या है, पढ़ें रिपोर्ट

    अजीब बात ये भी है कि ये इस जगह की परंपरा बनती जा रही है। किसी लड़की ने अभी इतनी हिम्मत नहीं जुटाई जो कह सके कि ऐसे ही मर जाने दो पर बलात्कारी से शादी नहीं करूंगी। अभी उस धरती पर ऐसे मां-बाप नहीं जन्मे जो बेटी के बलात्कारी को फूटी आंख न देखते हों। एक बलात्कारी वहां घर का दामाद बन जाता है और बलात्कार परम्परा बन जाती है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner