Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शख्स का सपना हुआ पूरा घूम ली पूरी दुनिया

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Fri, 17 Mar 2017 09:46 AM (IST)

    आयरलैंड के जॉनी वार्ड ने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

    इस शख्स का सपना हुआ पूरा घूम ली पूरी दुनिया

    ओस्लो, एजेंसी। दुनिया घूमने का सपना तो सभी संजोते हैं लेकिन उसे पूरा चंद लोग ही कर पाते हैं। ऐसे ही आयरलैंड के जॉनी वार्ड हैं। वह दुनिया घूमने घर से दस साल पहले निकले थे और अब नॉर्वे में उन्होंने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
    वह दो बार गिरफ्तार हुए, 20 देशों में वह अस्पताल में भर्ती हुए, आतंकवाद से भी जूझे और उन्हें अधिकारियों को रिश्वत तक देनी पड़ी। वह आयरलैंड में अंग्रेजी के शिक्षक थे। लेकिन एक बार थाईलैंड घूमने गए और वहां पांच
    डॉलर प्रतिदिन के खर्च पर रहे। वहीं उन्हें पूरी दुनिया घूमने का विचार आया। उन्होंने वनस्टेप4वर्ड नामक एक ब्लॉग भी बनाया है। उसमें वह अपने अनुभव साझा करते हैं। इससे उनकी 1.50 लाख डॉलर से भी अधिक कमाई होती है।
    यह भी पढ़ें:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें