विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही दिन होता है इस परिवार के तीनों सदस्यों का बर्थडे

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 01:30 PM (IST)

इस हैप्पी फैमिली में पति ल्यूक उनकी पत्नी हिलेरी और उनके इकलौते बेटे का बर्थडे एक ही दिन होता है।

एक ही दिन होता है इस परिवार के तीनों सदस्यों का बर्थडे
एक ही दिन होता है इस परिवार के तीनों सदस्यों का बर्थडे

मिसीसिपी। क्या कभी ऐसा हो सकता है कि एक परिवार में उसके सभी सदस्यों का जन्मदिन एक ही दिन हो। जी हां, ऐसा हुआ है मिसीसिपी के इस तीन सदस्यों के छोटे से परिवार में। इस हैप्पी फैमिली में पति ल्यूक उनकी पत्नी हिलेरीऔर उनके इकलौते बेटे का बर्थडे एक ही दिन होता है।

ल्यूक और हिलेरी का बर्थडे 18 दिसंबर को होता है और इसी दिन हिलेरी ने एक बेटे को जन्म दिया। सांख्यिकी विशेषज्ञों के अनुसार आंकड़ों का ऐसा जादू सिर्फ 133,000 लोगों में से किसी एक के साथ ही होता है। ल्यूक और हिलेरी ने अपने बेटे का नाम केड ली रखा है। ल्यूक और हिलेरी का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन जब उन्हें पता लगा तो वह काफी खुश हुए। स्मार्ट फोन की एक एप का प्रयोग करके उनकी पत्नी ने हिसाब लगाया कि उनकी डिलीवरी की डेट 15 दिसंबर आई यानी उनके जन्मदिन के तीन दिन पहले। वहीं उनकी डॉक्टर ने उन्हें 19 तारीख दी थी। फिर दोनों ने बच्चे के जल्दी जन्म के लिए कुछ एक्सरसाइजेज शुरू कीं। 17 दिसंबर की रात को दोनों वॉक पर गए और हिलेरी को लेबर पेन शुरु हो गया। ल्यूक की मानें तो उन्हें नहीं पता कि एक्सरसाइज ने उनकी कितनी मदद की लेकिन केड का जन्म 18 दिसंबर को सुबह 10 बजकर एक मिनट पर हुआ। अपने माता-पिता के जन्म के पूरे 27 वर्ष बाद केड दुनिया में आया। मुश्किल है एक तारीख पर पैदा दो लोगों मिलना ल्यूक के मुताबिक उनकी पत्नी हिलेरी उनसे छह घंटे बड़ी हैं। हिलेरी का जन्म 18 दिसंबर 1989 को सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ था तो ल्यूक का जन्मी इसी तारीख को दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर हुआ था। न्यू ओरिलियंस की यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के डायरेक्टर तामुलेश सोलंकी के अनुसार एक ही दिन पर पैदा हुए किसी शख्स से मिलने का मौका 365 में से किसी एक ही व्यक्ति को मिलता है। उनके बर्थडे पर ही उनके बच्चे का पैदा होना 7.5 मिलियन लोगों में से एक लकी कपल के हिस्से आता है।

यह भी पढ़े: दोनों हाथों से लिखने की कला में माहिर हैं ये सातों लड़कियां

आत्महत्या करना चाहती थी ये महिला,16 माह में बदल गयी जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।