विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुडै़लों के इन गांवों में जिंदा जला दी जाती हैं महिलायें

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 09:01 AM (IST)

अफ्रीकी देश घाना में अंधविश्वास के चलते महिलाओं को चुडै़ल घोषित कर दिया जाता है ऐसी महिलाओं को इतना प्रताडि़त किया जाता है

चुडै़लों के इन गांवों में जिंदा जला दी जाती हैं महिलायें
चुडै़लों के इन गांवों में जिंदा जला दी जाती हैं महिलायें

 क्या आपने कभी चुड़ैलों के गांवों के बारे में सुना है। अफ्रीका के घाना में इस तरह के 6 गांव है। चुड़ैलों के गांव के नाम से मशहूर इन गांवों में समाज से बहिष्कृत महिलायें रहती हैं। हाल ही में म्यूनिख फोटोग्राफर ने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से इनकी लाइफ को दिखाया है। फोटोग्राफर कहती हैं कि चुड़ैलों के गांव में ये औरतें झोपडिय़ां बना कर रहती हैं और आसपास के खेतों में काम कर खाने का इंतजाम करती हैं।

अफ्रीकी देश घाना में अंधविश्वास के चलते महिलाओं को चुडै़ल घोषित कर दिया जाता है ऐसी महिलाओं को इतना प्रताडि़त किया जाता है कि यह घर-परिवार छोड़ वहां से चली जाती हैं। कई बार तो इन महिलाओं को जिंदा भी जला दिया जाता है।
महिलाओं को चुड़ैल घोषित करने के पीछे भी अजीबोगरीब कारण है। यदि गांव में सांप के काटने से किसी की मौत हो जाए तो कई औरतों को चुड़ैल घोषित कर प्रताडि़त किया जाता है। गांव से भागकर यह महिलायें दूसरों गांव में गुमनाम जिंदगी जीती हैं। घाना में इस तरह के 6 गांव हैं, जिनमें गांबागा और गुशीगू प्रमुख हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या 1500 के आसपास है।
यह भी पढ़ें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।