विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17 साल बाद पता चला, बेटा पराया, पत्नी पर किया केस

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2015 03:58 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 07:28 PM (IST)

पूर्व बीबीसी प्रॉड्यूसर क्रिस लुईस को 68 वर्ष की आयु में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्हें अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। पूर्व बीबीसी प्रॉड्यूसर क्रिस लुईस को 68 वर्ष की आयु में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्हें अब पता चला है कि उनकी पूर्व पत्नी निकोल (48 वर्ष) 17 साल तक जिसको उनका बेटा बताती रही, वह किसी ओर की संतान है। डीएनए टेस्ट से यह पता चला है। अब लुईस ने केस कर 3.37 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

लुईस का कहना है कि उन्होंने 17 साल तक चार्ली की परवरिश की जो उनकी संतान था ही नहीं। दो साल पहले दोनों का तलाक हो गया था और चार्ली की उम्र अब 19 साल है। लुईस को आशंका है कि चार्ली उनकी शादी से पहले के निकोल के अनैतिक संबंधों से पैदा हुई संतान है।

कोर्ट में पेश दस्तावेजों में उन्होंने दावा किया है कि उनकी शादी के चंद माह पहले ही निकोल ने एक पराए मर्द से शारीरिक संबंध बनाए थे। चार्ली उसी की संतान है। यह बात उसने छुपाई रखी।

लंदन की कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 1994 में शादी की थी। मार्च 1996 में निकलो ने चार्ली जो जन्म दिया था। मई 1999 में दोनों का तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें : मिलिए सीरियल ब्राइड से, कुंवारा बताकर 10 शादियां कीं

तलाक के बाद चार्ली अपनी मां के साथ रहा, लेकिन लुईस उससे मिलने जाते थे और उसके लालन-पालन के लिए आर्थिक मदद भी करते थे।

लुईस का आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी झूठ बोलती रही कि चार्ली उनका बेटा है। यहां तक कि उसके जन्म प्रमाण-पत्र पर भी लुईस का नाम लिखा गया है, जो कि गलत है।

[साभार: नई दुनिया]

यह भी पढ़ें : सात साल बाद इस्लामी कोर्ट से मिला महिला को तलाक

टायर पंचर होने पर मिनीवैन को लाद लिया स्कूटर पर, पुलिस को तलाश

यह है जुड़वां बच्चों का शहर