विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली नजर के प्यार जरा बचके भइया, ये एक बीमारी है, यकीन ना हो तो पढ़ लो ये वजह

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 02:39 PM (IST)

प्यार वो चीज होती है जिससे संसार को जीता जा सकता है लेकिन पहली नजर में अगर आपको किसी से प्यार हो जाए तो उससे जरा बचके रहिएगा जनाब।

News Article Hero Image

प्यार वो चीज होती है जिससे संसार को जीता जा सकता है लेकिन पहली नजर में अगर आपको किसी से प्यार हो जाए तो उससे जरा बचके रहिएगा जनाब। क्यों पहली नजर में किसी के प्यार में पड़ जाना एक बीमारी होती है भइया।

ये हैं Love-At-First-Sight Syndrome के लक्षण:

1. ऐसे लोग कुछ ज्यादा ही रोमांटिक होते हैं।


2. ये या तो किसी के बारे में बहुत ज्यादा ही फील करते हैं या बिलकुल फील नहीं करते। इनके लिए इसके बीच की कोई फीलिंग्स नहीं होतीं हैं।


3. इन्हें एक समय पर एक ही इंसान पर क्रश होता है।

4. इन्हें किसी खास टाइप के लोगों से ही प्यार नहीं होता। इन्हें किसी से भी प्यार हो सकता है। बस हो जाता है।


5. इन्हें कैजुअल रिश्ते पसंद नहीं होते हैं। इनके कैजुअल रिलेशनशिप होते ही नहीं हैं। दरअसल इनकी फीलिंग्स इतनी ज्यादा होती हैं कि रिश्ता कैजुअल रह ही नहीं पता।

6. इन्हें कभी किसी दोस्त से प्यार नहीं होता। इनकी दोस्ती प्यार में नहीं बदलती है।

7. ऐसे लोग सोचते बहुत ज्यादा हैं।


8. ये Future-Oriented होते हैं। इनके दिमाग में चलता रहता है कि जो अभी कर रहे हैं, उसका आगे क्या परिणाम होगा। ये अपने क्रश के साथ भी अपना भविष्य सोचने लगते हैं।


9. ये इंसान के बारे में जो धारणा बना लेते हैं, उसी धारणा के अनुसार उसे प्यार करने लगते हैं। कई बार वो इंसान ऐसा नहीं निकलता जैसा ये सोचते हैं। इस तरह ये सच्चाई को नजरंदाज कर देते हैं।

10. जब सबकुछ ठीक नहीं रहता, तो इन्हें बहुत निराशा होती है, क्योंकि ये पहले ही बहुत से सपने सजा चुके होते हैं।


11. बुरे अनुभव प्यार से इनका भरोसा नहीं उठाते। ये बस मान लेते हैं कि वो इंसान ही गलत था। इन्हें पता होता है कि ये किसी को आगे भी बहुत प्यार दे सकते हैं।

पढ़ें- कौआ बिरियानी के बारे में तो सुना होगा लेकिन यहां तो लोग बिल्ली बिरियानी खा रहे हैं!

पढ़ें- मौत का संकेत लेकर आते हैं ये अशुभ सपने