विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौत का संकेत लेकर आते हैं ये अशुभ सपने

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 04:46 PM (IST)

सामान्य तौर पर यही माना जाता है कि हम दिनभर में जो भी करते हैं उसी से जुड़े विचार रात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सामान्य तौर पर यही माना जाता है कि हम दिनभर में जो भी करते हैं उसी से जुड़े विचार रात को सोते समय हमारे मस्तिष्क में घूमते हैं। इन विचारों को हम महसूस करने के साथ-साथ देखते भी हैं, जिन्हें सपने कहा जाता है। ये तो हुई विज्ञान की बात, ज्योतिष शास्त्र इन सपनों से जुड़े कुछ अलग ही धारणा व्यक्त करता है।

हमारे शास्त्रों और ज्योतिषविद्या के जानकारों का कहना है कि केवल विचार ही सपने बनकर नहीं आते, कई बार यही सपने हमें भविष्य की जानकारियां भी दे जाते हैं।

रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी शुभ-अशुभ सपनों के बारे में चर्चा की गई है। रावण ने अपनी हार को सपने में ही देख लिया था वहीं महाभारत में गांधारी ने स्वयं अपने कुल का विनाश होते देखा था। आपने अशुभ-अशुभ सपनों के बारे में अवश्य सुना होगा। कई बार कुछ सपने ऐसे बेहे होते हैं जो लगातार आपको परेशान करते हैं। लेकिन यहां हम जिन सपनों की बात कर रहे हैं उन्हें देखना ही बहुत बड़ी परेशाने एको आमंत्रण देना है।

बहुत ही अशुभ सपने ऐसे हैं जो भले ही मामूली हो लेकिन ये अत्यंत अशुभ संकेत देकर चले जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में-

सपने में बारात देखना

अगर आप सपने में कोई बारात देखते हैं तो यह इस बात का सूचक है कि आने वाले समय में आपको बड़ी बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दूल्हा या दुल्हन देखना

लेकिन अगर वहीं आप खुद की बारात देखते हैं या स्वयं को दुल्हा या दुल्हन बने देखते हैं तो यह मृत्यु के समकक्ष परेशानियों का द्योतक है।

पेड़ का कटना

सपने में पेड़ को कटते हुए देखने का अर्थ है कि भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक नुकसान होने वाला है। यह सपना परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग की मृत्यु या फिर उनके स्वास्थ्य में आने वाली भारी गिरावट को भी दर्शाता है।

जन्मदिन

सपने में शवयात्रा देखना शुभ माना गया है लेकिन अगर आप खुद को अपना ही जन्मदिन मनाते हुए देखते हैं तो यह आपकी उम्र कम होने का संकेत देता है।

रेगिस्तान की मिट्टी

किसी सूखी जमीन या रेगिस्तान की मिट्टी पर खुद को चलते हुए देखने का अर्थ है कि आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ने वाली है और आपको उनके द्वारा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पढ़ें- वीडियो: जब मुर्गी के अंडे में डाला गया इंसान का स्पर्म तो निकला ये नतीजा....

पढ़ें- मिठाईयों से बनें इस नायाब सोफे को देख आप भी चौंक जाएंगे