विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का प्रस्ताव बना आफत

By Babita kashyapEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 01:26 PM (IST)

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते पर नीदरलैंड के इस व्यक्ति ने अपनी शादी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते पर नीदरलैंड के इस व्यक्ति ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जो किया वह उसके प्रेमिका के पड़ोसियों के लिए आफत बन गई। कुछ अनोखे अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के उसकी कोशिश में वह पूरी बिल्डिंग तहस-नहस हो गई जिसमें उसकी प्रेमिका रहती थी।

हुआ यूं की एक प्रेमी ने एक क्रेन किराए पर लिया। उसका प्लान सुबह-सुबह क्रेन पर सवार होकर अपनी प्रेमिका की खिड़की के पास पहुंचना था फिर उसके लिए वह रोंमांटिक गाना बजाता और फिर शादी के लिए प्रस्ताव रखता पर हुआ यह की क्रेन पलट गई। क्रेन के पलटने के कारण पड़ोसी के छत में एक बड़ा सा छेद हो गया।

हालांकि प्रेमी सुरक्षित बच गया और अच्छी बात यह है कि उसका प्लान बुरी तरह फ्लाप हो जाने के बावजूद उसकी प्रेमिका ने शादी के लिए हामी भर दी। यह जोड़ी पेरिस में जाकर अपनी शादी का जश्न मना रही है। लेकिन पड़ोसियों के लिए आफत यहीं खत्म नहीं हुई।

उस क्रेन को उठाने के दौरान वह क्रेन फिर एक बार बिल्डिंग पर गिर गई जिससे अन्य पड़ोसियों की छत भी क्षतिग्रस्त हो गए। उस समय शहर के मेयर मौके पर मौजूद थे। इस घटना के बाद बिल्डिंग को खाली कराने के साथ उसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

प्रेमी का पीछा करने के चक्कर में चिमनी में फंसी

शादी से पहले दूल्हा हुआ प्रेगनेंट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।