विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी का पीछा करने के चक्कर में चिमनी में फंसी

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 31 Oct 2014 03:01 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 03:11 PM (IST)

कैलिफोर्निया में एक घर की चिमनी में फंसी औरत को प्रशासन द्वारा पहले तो बचाया गया बाद में गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कैलिफोर्निया में एक घर की चिमनी में फंसी औरत को प्रशासन द्वारा पहले तो बचाया गया बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार की सुबह एक औरत के चिमनी में फंसे होने की खबर सुनकर फायर ब्रिगेड अपने दल-बल के साथ उस मकान के पास पहुंचा।

चिमनी में फंसी औरत को बाहर निकालने के लिए चिमनी का एक बड़ा हिस्सा तोडऩा पड़ा फिर साबुन का घोल डालकर चिमनी की दीवार को ल्यूब्रिकेट किया गया। फिर रस्सियों के सहारे महिला को बाहर खींचा गया। चिमनी से बाहर निकालने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी पहचान नुनेज फिगुरोरा के तौर पर हुई।

यह दूसरी बार था जब नुनेज को उस घर के छत पर पाया गया। दरअसल नुनेज उस घर के मालिक से ऑनलाईन मिली और उसके बाद उन्होंने कई बार डेट की। कुछ दिन पहले उनका रिलेशनशिप टूट गया था।

हालांकि वह महिला चिमनी में क्यों घुसी यह तो अभी साफ नहीं हो पाया पर इतना तय है कि वह सांता क्लाज का अभिनय नहीं कर रही थी क्योंकि क्रिसमस अभी काफी दूर है। वैसे भी दो हफ्ते पहले भी इस महिला को उस घर की छतपर देखा गया था पर पुलिस के पहुंचने से पहले वह गायब हो गई थी।

पुलिस ने नुनेज नाम की इस महिला को किसी के निवासस्थान में अनधिकृत प्रवेश और पुलिस को गलत सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विश्व मूंछ-दाढ़ी चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

कॉफी में निकली मरी हुई चुहिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।