विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन अस्पतालों में किया गया मृत घोषित, पर फिर भी जिंदा हो गई महिला

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 03:21 PM (IST)

एक महिला को दो जिलों के तीन अस्पतालों के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था, पर सोमवार को वो अचानक फिर ज़िन्दा हो गयी

News Article Hero Image

आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप भी कहेंगे की दुनिया में चमत्कार होते हैं। घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है जहां एक 60 वर्षीय महिला को दो जिलों के तीन अस्पतालों के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन सोमवार को वही महिला अचानक से फिर जिंदा हो गयी।

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, किरण देवी नाम की महिला को सबसे पहले हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया कि उसके सिर की दो नसें फट चुकी हैं। इसके कुछ देर बाद ही महिला की सांसें ठम गयीं। जिसके बाद भी परिजनों ने हार नहीं मानी और वो महिला को हिसार के एक अन्य अस्पताल में ले गए, वहां भी महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

जिसके बाद महिला के सभी रिश्तेदार मौत की खबर सुनते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे। जब महिला के परिजन शरीर को हिसार से फतेहाबाद ले जा रहे थे, तब उनमें से एक को महिला के हाथ में कोई हरकत महसूस हुई और उसे फिर फतेहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, वहां भी डॉक्टर्स ने यही कहा कि महिला की मृत्यु हो चुकी है।

पढ़ें-इस केस के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इसमे बन गया मुर्दा गवाह !


इसके बाद परिजन महिला को घर ले गए और बॉडी को एक खाट पर रख दिया गया, और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। लेकिन जैसे ही महिला के मुंह से ऑक्सीजन पाइप हटाया गया, तभी उनकी सांसें दोबारा चलने लगीं। लोग ये देख कर चौंक गए और परिवार वालों की उम्मीद फिर से जाग उठी जिसके बाद महिला को दोबारा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पढ़ें- इलाज के दौरान हुई बिल्ली की मौत, महिला ने डॉक्टर पर ठोका 2.5 करोड़ का मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।