विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीवरेज वाली बियर से लोग कर रहे हैं चीयर्स

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 09:12 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 09:21 AM (IST)

स्टोन फुल सर्किल पेल ऐले नाम की इस बियर को स्थानीय लोगों ने 'टॉयलेट टू टैप' का नाम दिया है।

सीवरेज वाली बियर से लोग कर रहे हैं चीयर्स
सीवरेज वाली बियर से लोग कर रहे हैं चीयर्स

कैलीफोर्निया, एजेंसी। सीवेज शोधन का काम तो दुनिया के कई देश कर रहे हैं पर यहां एक कंपनी ने इसका एक अभूतपूर्व उदाहरण पेश किया है। 
कैलीफोर्निया के सैन डियाजियो शहर में स्थानीय प्रशासन द्वारा सीवेज रिसाइकलिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लोगों को इस शोधित पानी की शुद्धता के विषय में जागरूक करने के मकसद से स्टोन ब्रेवरी नाम की कंपनी ने इसी पानी से बियर तैयार की है। स्टोन फुल सर्किल पेल ऐले नाम की इस बियर को स्थानीय लोगों ने 'टॉयलेट टू टैप' का नाम दिया है। यह बियर इन दिनों लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रही है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस सीवेज शोधन प्रणाली के जरिए 2035 तक शहर की एक तिहाई जल आपूर्ति की जा सकेगी। साथ ही गंदे पानी को समुद में डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 यह भी पढें :  
 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।