विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक छोटा सा शहर जिसमें मिलती है बड़ी-बड़ी चीजें

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 10:21 AM (IST)

दो वर्गमील क्षेत्रफल और 3000 से भी कम आबादी वाले इस कस्बे में हम किसी प्राकृतिक चीज के बारे में ...और पढ़ें

एक छोटा सा शहर जिसमें मिलती है बड़ी-बड़ी चीजें
एक छोटा सा शहर जिसमें मिलती है बड़ी-बड़ी चीजें

अमेरिका के Illinois प्रांत में एक छोटा सा कस्बा है Casey, ये कस्बा है तो बहुत छोटा लेकिन यहां कि कई चीजें बहुत बड़ी-बड़ी हैं। अपनी इसी खासियत के कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में भी दर्ज है।

बमुश्किल दो वर्गमील क्षेत्रफल और 3000 से भी कम आबादी वाले इस कस्बे में हम किसी प्राकृतिक चीज के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि जो भी चीजें हैं वे सभी मानव निर्मित हैं। जैसे कि यहां सबसे बड़ी Rocking Chair है, लकड़ी से बने दुनिया के सबसे बड़े जूते हैं, सबसे बड़ा पिंजरा, पेंसिल है यहां तक कि स्वेटर बुनने वाली सलाइयां भी सबसे बड़ी हैं।

इन सब चीजों के पीछे यहां रहने वाले एक स्थानीय व्यापारी जिम बोलिन का ही दिमाग है। सन् 2000 में आई मंदी के बाद ही इस शख्स ने ऐसा करने का सोचा।

उन्हें आइडिया आया कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाए जिससे उनके शहर में टूरिज्म को बढ़ावा मिले। टूरिज्म बढ़ेगा तो इकॉनमी अपने-आप बढ़ेगी।

बस फिर क्या था शुरु हो गया बड़ी-बड़ी चीजों को बनाने का सिलसिला। एक के बाद एक कई चीजें बनाई गईं जिन्हें देखने के लिए पर्यटक भी आने लगे है। अपने अभियान की सफलता से उत्साहित जिम बोलिन की योजना शहर में अब और भी बड़ी-बड़ी चीजें बनाने की है।

यह भी पढ़ें:

अब विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है भारतीय मिट्टी की सौंधी खुशबू वाला इत्र

जानिए, क्या है खासियत अलास्का में बनी 14 मंजिली इमारत 'बेगिच टॉवर' की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।