विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है भारतीय मिट्टी की सौंधी खुशबू वाला इत्र

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 10:06 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 10:16 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में इत्र का कारोबार बहुत पुराने समय से किया जाता है यहां के बारे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बारिश के बाद जब मिट्टी गीली हो जाती है तो इसमें से आती है सौंधी खुशबू, ये खुशबू ऐसी होती है जो हर किसी के दिल को छू लेती है। अब सिर्फ भारतीय ही नही बल्कि विदेशी भी इस खुशबू की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। इसलिए अब इस खुशबू का इत्र तैयार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में इत्र का कारोबार बहुत पुराने समय से किया जाता है यहां के बारे में कहा जाता है कि यहां की नालियों से भी खुशबू आती है। इसी कन्नौज में आजकल मिट्टी की सौंधी खूशबू वाला इत्र तैयार किया जा रहा है। इस इत्र का निर्माण बारिश के समय गीली मिट्टी से आने वाली खुशबू को देखकर ही किया गया है।

मिट्टी की सुगंध वाले इत्र को तैयार करने के लिए सर्वप्रथम तांबे के एक बड़े बर्तन में मिट्टी को काफी देर तक पकाया जाता है। फिर आसवन विधि के द्वारा पकी हुई मिट्टी की खुशबू को बेस ऑयल के साथ संघनित किया जाता है। इस प्रक्रिया से बेस ऑयल में मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू मिल जाती है और एक खुशबूदार इत्र तैयार हो जाता है।

2015 में अपने फ्रांस दौरे के समय भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी मिट्टी से बने इस इत्र की भरपूर प्रशंसा की थी। कहा जा सकता है कि भारतीय मिट्टी की सुगंध अब भारत में ही नही बल्कि विदेश में भी काफी पसंद की जा रही है।

READ: जर्मनी में तैयार हुए ये खूबसूरत रोबोट जो आपस में करते हैं बातें

इस गांव में नहीं निकलता था सूरज तो गांव वालों ने बना डाला नया सूरज