विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 साल की बच्ची हर माह कमाती है 80 लाख

By Babita kashyapEdited By:
Published: Sat, 25 Jul 2015 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2015 11:18 AM (IST)

कहते हैं किस्मत हर किसी की बुलंद नही होती लेकिन क्वींसलैंड में रहने वाली यह बच्ची किस्मत कि इतनी बुलंद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कहते हैं किस्मत हर किसी की बुलंद नही होती लेकिन क्वींसलैंड में रहने वाली यह बच्ची किस्मत कि इतनी बुलंद है कि यह हर महीने करीब 80 लाख यानी 1.27 लाख डॉलर कमाती है।

क्वींसलैंड में रहने वाली 8 वर्षीय इस बच्ची चार्ली का पूरा नाम मिनी मार्था स्टीवर्ट है।चार्ली को केक, पेस्ट्री और कैंडी बनाने का शौक है। चार्ली यूट्यूब पर फूड चैनल चलाती है। इस चैनल से उसे हर माह करीब 1.27 लाख डॉलर की कमाई होती है। तीन साल पहले चार्ली ने अपने परिजनों की मदद से यू-ट्यूब पर अकाउंट बनाया। इसे नाम दिया चार्लीज क्राफ्टी किचन। जो अब यू-ट्यूब चैनल की शक्ल ले चुका है। चार्ली इसमें आसान तरीके से कैंडी, केक और पेस्ट्री बनाना सिखाती है। चार्ली की छोटी बहन एश्ले पांच वर्ष की है।

वह चैनल की 'चीफ टेस्ट टेस्टर' है। एश्ले का काम चार्ली की बनाई डिश को चखना और उसके स्वाद पर अपनी राय देना है। ऑनलाइन वीडियो एडवरटाइजिंग कंपनी 'आउटरिगर मीडिया' और 'एड एज' की टॉप फूड चैनलों की लिस्ट में चार्ली का चैनल नंबर वन पर है। इन दोनों के इस यू-ट्यूब चैनल को अब तक करीब 3 करोड़ बार देखा जा चुका है।

करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इसे सब्सक्राइब किया हुआ है। इतने हिट्स मिलने के कारण चार्ली के चैनल को खूब विज्ञापन भी मिलते हैं। इसी से चार्ली और एश्ले की कमाई होती है।

प्लास्टिक से लेकर गोंद तक खा जाती है यह लड़की